बनास नदी खमनोर की पहाड़ी से निकलती है और चंबल(रामेश्वरम् के नजदीक) मे जाकर मिल जाती है। इसकी कुल लंबाई लगभग 480 किलोमीटर है। यह एकमात्र ऐसी नदी है जो संपूर्ण चक्र राजस्थान में ही पूरा करती है। बेड़च, कोठारी, मानसी, खारी, मोरेल आदि इसकी प्रमुख सहायक नदियां हैं। नाथद्वारा इसके किनारे बसे प्रमुख नगरों में से एक है।