डार्लिंग नदी ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी नदी है, जिसकी लम्बाई 2,789 किमी है। यह नदी उत्तरी न्यू साउथ वेल्स से निकलती है, और मर्रे नदी में जाकर मिलती है। यह आउटबैक का सबसे प्रसिद्ध जलमार्ग है। यह नदी मर्रे की सहायक नदी है। बरवन नदी, छोटी बोगन नदी, कुलगोया नदी, वार्नो नदी, पारो नदी आदि डार्लिंग नदी की सहायक नदियां है।