लीना नदी उत्तरी एशिया के पूर्वी साइबेरिया क्षेत्र की एक नदी है। यह नदी एशिया में बैकाल पर्वत से निकलकर साइबेरिया के पूर्वी भाग में बहकर उत्तरी आर्कटिक महासागर की एक सकरी खाड़ी में जाकर गिरती है। येनिसी नदी और ओबे नदी के साथ यह आर्कटिक सागर में बहने वाली तीसरी महान साइबेरियाई नदी मानी जाती है। इस नदी की लम्बाई 4,268 किमी है, और यह पूरी तरह रूस के अंदर बहने वाली सबसे लंबी नदी है। किरेन्गा, विल्युय, वितिम, ओल्योक्मा और अल्दान आदि इसकी सहायक नदियां हैं।