ऋग्वेद में गंगा नदी का उल्लेख केवल एक बार हुआ है। गंगा नदी गंगोत्री के पास गोमुख हिमानी से निकलती है जो उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में स्थित है। गोमुख हिमानी की ऊंचाई समुद्र तल से 3900 मीटर है। गोमुख हिमानी से निकलने के बाद इसे भागीरथी के नाम से जाना जाता है।आगे चलकर इसमें अलकनंदा नदी मिलती है और दोनों के संयुक्त रूप को ही गंगा कहा जाता है।
गंगा नदी का नाम गंगा देवप्रयाग के बाद पड़ता है।अलकनंदा का उद्गम स्त्रोत बद्रीनाथ के ऊपर सतोपंथ हिमानी है। गंगा हरिद्वार में मैदानी भाग में प्रवेश करती है।उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, तथा बंगाल होते हुए गंगा नदी बांग्लादेश में प्रवेश करती है और बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है जहां पर दुनिया का सबसे बड़ा सुंदरवन का डेल्टा बनता है।
हरिद्वार, कानपुर, कन्नौज, प्रयागराज, वाराणसी तथा पटना आदि गंगा के किनारे स्थित प्रसिद्ध शहर हैं। यमुना गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो प्रयागराज में गंगा से मिलती है और यहीं पर रहस्यमई सरस्वती भी गंगा से मिलती है। गंगा नदी को बांग्लादेश में पद्मा के नाम से जाना जाता है। भारत में गंगा नदी की लंबाई 2525 किलोमीटर है।