इरावदी नदी कहाँ है

इरावदी नदी  म्यांमार (बर्मा) की एक प्रमुख नदी है। यह नदी एक प्रमुख व्यापारिक नौका मार्ग भी है। यह बर्मा के माली और नामी नदी के संगम से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है। इरावदी नदी की लम्बाई 2,092 किमी है। छिन्दविन, मू, म्यित्न्गे, इसकी प्रमुख सहायक नदियां है।