यमुना नदी उत्तराखंड में स्थित यमुनोत्री हिमानी से निकलती है जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई 6316 मीटर है। यमुना नदी की कुल लंबाई 1375 किलोमीटर है
तथा यह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी में मिल जाती है। चंबल, बेतवा तथा केन यमुना की सहायक नदियां हैं। दिल्ली, मथुरा तथा आगरा यमुना के किनारे बसे प्रसिद्ध शहर है। ऋग्वेद में यमुना नदी का उल्लेख तीन बार हुआ है।